सरयू नदी में स्नान करते समय चार बच्चे डूबे दो का शव बरामद

 सरयू नदी में स्नान करते समय चार बच्चे डूबे दो का शव बरामद 

आज का आंतक संवाददाता

दुवौलिया , बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के  मोजपुर गांव  के पास सरयू नदी में स्नान करते समय चार बच्चे लापता हो गए। स्थानीय लोगों की खोजबीन से दो लोगों का शव नदी से बरामद कर लिया गया। मौके पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय  फोर्स के साथ मौजूद है। लापता  की तलाश जारी है। 


सरयू नदी में दाेपहर में दो बजे के करीब 9 बच्चे स्नान कर रहे थे। इतने में 4 बच्चे नदी की धारा में लापता हो गये।  जानकारी के अनुसार पिपरी गांव निवासी वंशीधर गिरि की बेटी पार्वती20,शालिनी पुत्री वंशीधर, काजल पुत्री अनुरुध 14 वर्ष,सोहन पुत्र रामू निवासी रमवापुर नदी की धारा में लापता हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद दुबौलिया थाना अध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन करने में जुट गए। जिसमें स्थानीय गोताखोरो ने शालिनी व काजल का शव बरामद किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ