महिला के गले से सोने की चेन उच्चके ले उड़े

 महिला के गले से सोने की चेन उच्चके ले उड़े 

सूरज मिश्रा की रिपोर्ट

बनकटी , बस्ती।मुंडेरवा थाना क्षेत्र  अन्तर्गत बाबा बेहिल नाथ मन्दिर जलाभिषेक करने आयी महिला के  गले से  चोर ने चेन निकाल रफूचक्कर हो गया ।महिला चीखती चिल्लाती रही गई।

 


 प्राप्त जानकारी के अनुसार लोहरौली सुम्हा गांव की निवासी शांति देवी पत्नी सीताराम गिरी थाना दुधारा  अपने बहन के घर बैजनाथ जोत थाना लालगंज  6 मार्च को शादी  कार्यक्रम में आई थी। शांति देवी ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर गले मे डेढ ग्राम सोने का चेन पहनकर बाबा बेहिलनाथ मंदिर मे जला अभिषेक करने आई थी। इसी बीच जलाभिषेक करके मंदिर की सीढ़ी से नीचे उतर ही रही थी। कि तभी कुछ महिलाओं ने धक्का दिया और सीसीटीवी कैमरा के सामने मेरे गले से चेन खींच कर गायब हो गयी। इसकी जानकारी मुन्डेरवां पुलिस को दी गई लेकिन महिला का चेन ढूंढने की जहमत पुलिस नहीं उठायी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ