भाजपा बूथ अध्यक्षों को मिला कंबल ,सम्मान समारोह कर सांसद ने ओढ़ाया
नंदनी मौर्या की रिपोर्ट
डुमरियागंज। गुरुवार 29 फरवरी को ब्लॉक सभागार में भाजपा पार्टी द्वारा बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल उपस्थित रहे। बूथ सम्मेलन में भाजपा को विजई बनाने को लेकर कार्यक्रम में फ़ीड बैक लिया गया। कार्यक्रम के पश्चात सांसद जगदंबिका पाल ने दर्जनों बूथ अध्यक्षों में कंबल वितरण किया।इस विषय में सांसद ने कहा कि आज बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भाजपा पार्टी में सेवा ही संगठन है।
केन्द्र सरकार व भाजपा पार्टी द्वारा जो योजनाएं चलाई जाती है उन्हे धरातल पर लाने का काम करते है। भाजपा बूथ अध्यक्ष का सम्मान सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री करते है। कंबल वितरित करते समय राजेश द्विवेदी कमलेश चौरसिया अवधेश चौधरी मंडल अध्यक्ष सोनू सिंह के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ