कोरोना वायरस भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 606

नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 15,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है। भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 606 हो गई है, जबकि इस महामारी से 10 लोगों की मौत भी हुई है। कोरोना वायरस को देखते हुए आज से देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है। इस दौरान जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी, जिसके लिए तमाम राज्य सरकारें सारे इंतजाम करने में जुटी हैं।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा- अपने आप सुरक्षित रखने के लिए यह जरूरी है कि हम गाइडलाइन, प्रोटोकॉल और सरकार के दिशानिर्देशों का पालन। इसका पालन नहीं करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

भारत में लॉकडाउन के मद्देनजर अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की अडवाइजरी। भारत के कानून का पालन करें अमेरिकी नागरिक। भारत में फंसे लोगों के लिए होटल मुहैया कराने और उनकी वापसी के लिए भारत सरकार के संपर्क में है अमेरिकी प्रशासन।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ