अब तक संदिग्ध दस में नौ के रिपोर्ट निगेटिव दो संदिग्धों का नमूना जांच के लिए केजीएमयू भेजा
बस्ती । कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में मचे हड़कंप के बीच बस्ती जिले में अबतक चीन, थाईलैंड, हॉलैंड, श्रीलंका, हांगकांग, मस्कट, इंडोनेशिया, सउदी अरब सहित विभिन्न देशों से करीब 200 लोग आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश की फिजीकल जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की है।
जिले में अपने ही देश के विभिन्न हिस्सों से भी लगभग दौ सौ लोग पहुंचे हैं, जिनकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम तक पहुंची है। हालांकि इनके हाथ पर टीम मुहर लगा रही है, मगर अब भी तमाम लोग अपने आवगमन की सूचना छिपा रहे हैं, जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की संभावना हो सकती है।
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश में चार नए मरीज मिले हैं। इनमें तीन नोएडा से जबकि एक बागपत जिले का है।
नोएडा में एक 21 वर्षीय युवती और दूसरी 33 वर्षीय महिला कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई है, साथ ही एक 39 वर्षीय पुरुष भी मिला है। सभी नोएडा अस्पताल में भर्ती है। बागपत में भर्ती युवक दुबई से आया था। जिसकी उम्र 32 वर्ष है।
इससे पहले कोरोना बुधवार को कोरोना का एक और मरीज यूपी में मिला था। व्यक्ति पीलीभीत का है। इसकी मां को भी कोरोना वायरस संक्रमण है और उसका इलाज केजीएमयू में चल रहा है। प्रदेश में इस नए संक्रमित व्यक्ति को मिलाकर पॉजिटिव लोगों की संख्या 38 हो गई थी।
राज्य संक्र्तामक रोग निदेशालय के संयुक्त निदेशक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल के अनुसार बुधवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षणों वाले 73 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अभी तक कुल 1830 नमूने जांच के लिए विभिन्न लैब में भेजे गए हैं।
इनमें से 1707 की रिपोर्ट निगेटिव आई है, 85 नमूनों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। नेपाल-भारत सीमा पर भी 15.46 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। नोवेल कोरोना वायरस से प्रभावित चीन से आए लगभग 28406 लोग डब्लूएचओ और जिलों की टीम की निगरानी में हैं। चीन यात्रा से आने वाले 24336 यात्रियों ने अपना 28 दिन का क्ववारंटीन का समय पूरा कर लिया है।
0 टिप्पणियाँ