सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव का स्वागत
भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान,बेटियों की आबरू खतरे में -महेन्दनाथ
बस्ती । रविवार को महादेवा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विजय विक्रम आर्य के संयोजन में समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव का पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि देश और उत्तर प्रदेश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है, ऐसे में समाजवादी कार्यकर्ता चुप नहीं बैठ सकते। कहा कि प्रदेश का किसान, नौजवान, व्यापारी सहित सभी वर्ग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है। चीनी मिलों पर गन्ना किसानों को पिछले सीजन का करोड़ो रूपया बकाया है, वाल्टरगंज की चीनी मिल बंद हो गई। प्रदेश में बेटियों की आबरू खतरे में है, उन्हें जिन्दा जलाया जा रहा है। ऐसे में सपा कार्यकर्ता गांव- गांव जाकर भाजपा के षड़यंत्रों, विफलताओं से लोगों को अवगत करायें और ऐसा वातावरण बनाये जिससे 2022 के विधानसभा चुनाव में साम्प्रदायिक और झूठ बोलकर छल करने वाली भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।
महादेवा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विजय विक्रम आर्य ने बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे जुल्म, अत्याचार का डटकर विरोध करें। जनता का विश्वास भाजपा खो चुकी है, ऐसे में समाजवादी कार्यकर्ता लोगों का भरोसा जीतने के लिये ताकत झोंक दें। कहा कि उनके पिता पूर्व मंत्री रामकरन आर्य ने क्षेत्र का जिस तेजी से विकास किया अब जनता को वह बातें याद आ रही हैं।
बैठक में अली अहमद, कक्कू शुक्ल, राजेन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र सिंह छोटे, सन्तोष आर्य, अरविन्द सोनकर, जमील अहमद आदि ने सांगठनिक मजबूती के लिये महत्वपूर्ण सुझाव दिये।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के स्वागत और पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में रामदास पाण्डेय, अनीस अहमद, श्रवण कुमार, पंकज, सुरेश यादव, महेन्द्र यादव, बब्लू, इरफान, विजय पाल यादव, राजेश यादव, इन्द्रसेन यादव, जावेद पिण्डारी, शिवमंगल यादव, निसार अहमद, गोविन्द, शफीक अहमद, मो. अनीस, ललई यादव, दिलीप यादव, रिन्टू यादव, नीरज यदुवंशी, गंगा यादव, रजनीश यादव, अभिषेक यादव, अनिल यादव, संदीप, राम कृपाल यादव, योगेन्द्र यादव, राजकुमार चौधरी, मुलायम यादव, इरफान अहमद, रामतौल यादव, मुरली पाण्डेय, मो. हाशिम, राजाराम यादव, अमरनाथ पाण्डेय, संतराम निषाद, विनोद निषाद, सुरेश यादव, संतराम आर्य, रामकिशुन चौधरी, वीरेन्द्र जायसवाल, अमर अग्रहरि, रामबूझ यादव, राम अशीष यादव, सुन्दरलाल यादव, पप्पू उपाध्याय, दिलीप यादव, राघवराम यादव, घनश्याम तिवारी, महेश पाण्डेय, चन्द्रिका यादव, राम उजागिर, रजवंत सिंह, वृजेन्द्र जायसवाल, इन्द्रसेन यादव के साथ ही पार्टी के अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। संचालन फूलचन्द श्रीवास्तव ने किया।
0 टिप्पणियाँ