प्रेस छायाकार दिनेश उपाध्याय के निधन पर शोक


 बस्ती  । वरिष्ठ प्रेस छायाकार दिनेश उपाध्याय का उनके बाटा गली स्थित आवास पर रविवार की भोर में निधन हो गया। 59 वर्षीय दिनेश उपाध्याय का अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू तट पर किया गया। उनके पुत्र ने मुखाग्नि दिया। निधन की सूचना मिलते ही समाज के विभिन्न वर्गो के लोग, सांसद जगदम्बिका पाल सहित अनेक लोगों ने श्रद्धांजलि दिया। प्रेस क्लब   अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार 16 दिसम्बर को दिन में 11 बजे उन्हें पत्रकारों की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किया जायेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ