नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंसक विरोध प्रदर्शन होने के बाद से राजनीतिक गर्म हो गई है। बीजेपी जहां विपक्षी दलों पर हिंसा भड़काने का आरोप लगा रही है तो वहीं कांग्रेस समेत विरोधी दल केंद्र सरकार पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर हमला बोल रही है। इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर धरने पर बैठ गई हैं।दरअसल, जामिया में प्रदर्शन के दौरान कई छात्राएं घायल हो गईं।छात्राओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनपर हमला किया, साथ ही कैंपस में आंसू गैस के गोले छोड़े गए। प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे हैं। प्रियंका ने कहा है कि देश गुंडों की जागीर नहीं है। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए बताया था कि कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता इंडिया गेट पर सांकेतिक धरने पर बैठेंगे।छात्राओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने उनपर हमला किया, साथ ही कैंपस में आंसू गैस के गोले छोड़े गए। प्रियंका गांधी के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे हैं। प्रियंका ने कहा है कि देश गुंडों की जागीर नहीं है। इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए बताया था कि कि प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता इंडिया गेट पर सांकेतिक धरने पर बैठेंगे।
0 टिप्पणियाँ