आकाशीय बिजली गिरने से मौत

 


ललितपुर  ,जिले U.P. के गांव गदयाना में 45 वर्षीय किसान अनेक सिंह व ग्राम रजवारा निवासी 35 वर्षीय किसान संजय की बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। दोनों अपने खेतों पर थे। वहीं, बारिश और ओलों से राजस्थान में फसल को नुकसान पहुंचा है। महाराष्ट्र में भी नींबू की फसल प्रभावित हुई है। मध्यप्रदेश में भी बारिश से खेतों में पानी भर गया है।   


गंगोत्री-यमुनोत्री में 6 इंच बर्फ
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को ताजा बर्फबारी हुई। वहीं उत्तराखंड के गंगोत्री और यमुनोत्री में 24 घंटे में 6 इंच बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी और घने कोहरे के चलते श्रीनगर से छठे दिन भी सभी उड़ानें रद्द रहीं। कश्मीर-लद्दाख हाईवे भी बर्फबारी के कारण बंद हो गया है।


लखनऊ..  उत्तरप्रदेश,दिल्ली- एनसीआर, राजस्थान, मध्यप्रदेश हरियाणा में गुरुवार शाम भारी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे। जम्मू-कश्मीर से लेकर उत्तराखंड तक बर्फबारी से सभी प्रमुख राजमार्ग बंद हो गए हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में एक साथ हुई बारिश से नए साल से 19 दिन पहले ही शीतलहर शुरू हो गई है।


सबसे ठंडा रहा लुधियाना


पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत सभी मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ गई। भारी बारिश के कारण उड़ानों पर भी असर पड़ा है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से 26 से ज्यादा उड़ानों को डाइवर्ट कर दिया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शीतलहर के कारण इन राज्यों में तापमान में गिरावट आएगी। गुरुवार को लुधियाना सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ